Women's Day पर गूगल ने बनाया खास डूडल, क्लिक करने पर दिखा रहा ऐनिमेटेड वीडियो

  • Women's Day पर गूगल ने बनाया खास डूडल, क्लिक करने पर दिखा रहा ऐनिमेटेड वीडियो
You Are HereGadgets
Sunday, March 8, 2020-11:08 AM

गैजेट डैस्क: इंटरनेशनल विमेंस डे को मनाते हुए गूगल ने खास डूडल शोकेस किया है। इस डूडल में एनिमेटेड वीडियो के जरिए हर दौर की महिलाओं की झलक को देखा जा सकता है। गूगल द्वारा दिखाए जा रहे इस 3D मल्टीलेयर्ड मैंडेला ऐनिमेशन को लंदन और न्यू यॉर्क के गेस्ट आर्टिस्ट्स ने डिजाइन किया है और इसका ऐनिमेशन लीडियो ज्यूरिक के गेस्ट ऐनिमेटर्स ने तैयार किया है। इस डूडल में आज के दिन के इतिहास और सभी पीढ़ी की महिलाओं के लिए इस दिन के महत्व को दर्शाया गया है।

 

आपको बता दे कि इंटरनेशनल विमेंस डे हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को याद किया जाता है।


Edited by:Hitesh

Latest News