Sunday, February 23, 2020-1:19 PM
- मानव रहित विमान को विचलित करने में करेगा मदद
- ड्रोन्स के ऑप्टिकल सेंसर को कर सकता है नष्ट
गैजेट डैस्क: अमरीकी नौसेना ने अपने पहले ऑप्टिकल डैज़लिंग इंटरडिक्टर (Optical Dazzling Interdictor) वैपन को तैयार कर उसे सफलतापूर्वक अपने जंगी जहाज़ पर स्थापित कर दिया है। इसे खास तौर पर मानव रहित विमान पर लगे सैंसर को अंधा या विचलित करने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा यह निगरानी कर रहे ड्रोन के नाजुक ऑप्टिकल सैंसर को डिसेबल कर सकता है व जरूरत पड़ने पर उसे नष्ट भी कर सकता है। अमरीकी नौसेना ने इस नई तकनीक को डैज़लर लेज़र (Dazzler laser) नाम दिया है।
तैयार करने में लगा सिर्फ ढाई वर्षों का समय
नौसेना के अनुसार केवल ढाई वर्षों के समय में इस नई तकनीक को तैयार कर जंगी जहाज़ पर लगाया गया है। अगले दो वर्षों में इसे एंट्री ड्रोन डिफैंस के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाएगा। इस नई तकनीक का इस्तेमाल करने के दौरान जो एक्सपीरिएंस अमरीकी नौसेना को मिलेगा उसे आने वाले समय में सरफेस नेवी लेजर वैपन सिस्टम्स को तैयार करने में उपयोग किया जाएगा।
Edited by:Hitesh