महिंद्रा द्वारा चलाई जा रही देश की पहली महिला ऑटोमोबाइल वर्कशॉप ने पूरा किया एक साल

  • महिंद्रा द्वारा चलाई जा रही देश की पहली महिला ऑटोमोबाइल वर्कशॉप ने पूरा किया एक साल
You Are HereGadgets
Saturday, October 17, 2020-12:26 PM

ऑटो डैस्क: राजस्थान के जयपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा चलाई जा रही देश की पहली महिला ऑटोमोबाइल वर्कशॉप ने आज एक साल पूरा कर लिया है। महिंद्रा ऑटोमोबाइल के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस अवसर पर खुद वर्कशॉप में काम करने वाली महिलाओं को बधाई दी है।

इस वर्कशॉप को पिछले साल शुरू किया गया था जिसमें 9 महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। वर्कशॉप में काम करने वाली महिलाओं को टेक्नीशियन, सर्विस एडवाइजर, ड्राइवर, मैनेजर और सिक्योरिटी गार्ड का पद दिया गया है। यह आउटलेट महिंद्रा द्वारा चलाये जा रहे महिला शशक्तिकरण का अभियान 'पिंक कॉलर' का हिस्सा है।

PunjabKesari

इस वर्कशॉप का उद्घाटन जयपुर में पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पद्म श्री, अर्जुन अवार्डी और वर्तमान विधायक कृष्णा पूनिया द्वारा किया गया था। इस आउटलेट का संचालन महिंद्रा के चैनल पार्टनर- कल्याण मोटर्स द्वारा किया जा रहा है।

PunjabKesari


Edited by:Hitesh

Latest News