ऑटो डैस्क: ऑल न्यू लैंड रोवर डिफेंडर को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 73.98 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। जिन ग्राहकों ने इस SUV को बुक किया हुआ है उन्हें यह SUV 4 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगी, लेकिन जो ग्राहक अभी इसकी बुकिंग्स करेंगे उन्हें पूरी कीमत चुकानी होगी। इस SUV को दो बॉडी स्टाइल डिफेंडर 90 (3-डोर) और डिफेंडर 110 (5-डोर) में लाया गया है, वहीं इसे 5 ट्रिम ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा। Defender 90 की डिलीवरी अप्रैल-जून 2021 तक शुरू की जाएंगी।
Defender Variant-Wise Price
Variant |
Defender 90 |
Defender 110 |
Base |
Rs 73.98 lakh |
Rs 79.94 lakh |
S |
Rs 77.37 lakh |
Rs 83.36 lakh |
SE |
Rs 79.94 lakh |
Rs 86.64 lakh |
HSE |
Rs 83.91 lakh |
Rs 90.46 lakh |
First Edition |
Rs 84.63 lakh |
Rs 89.63 lakh |

लैंड रोवर डिफेंडर डाइमेंशन्स
लैंड रोवर डिफेंडर 90 लंबाई में 4,583mm, ऊंचाई में 1,974mm और इसका 2,587mm का व्हीलबेस है। वहीं बात की जाए अगर डिफेंडर 110 की तो इसकी लंबाई 5,018 mm, ऊंचाई 1,967 mm और इसका 3,022 mm का व्हीलबेस है। दोनों ही वेरिएंट्स 2,008 mm चौड़े हैं। 3-डोर वाली लैंड रोवर डिफेंडर 90 में 5 सीट्स दी गई हैं। वहीं 5 डोर वाली लैंड रोवर डिफेंडर 110 में 5+2 सीट्स मिलती हैं।

इंजन और गियरबॉक्स
भारतीय बाजार में जो लैंड रोवर डिफेंडर का मॉडल उपलब्ध किया जाएगा उसमें 2.0 लीटर का, फोर सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 300HP की पावर व 400NM का टार्क जेनरेट करता है। लैंड रोवर डिफेंडर 90 की बात करें को यह 0 से 100 Km/h की रफ्तार महज 8.0 सेकेंड में पकड़ लेती है, वहीं लैंड रोवर डिफेंडर 110 की बात करें तो यह 8.1 सेकेंड में 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड में मिलेगा।
नई डिफेंडर को 4 व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ लाया गया है। इसमें लैंड रोवर का बनाया गया खास टैरिन रिस्पांस सिस्टम भी लगा है जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह कई कंडिशन्स में मददगार साबित होगा।

आधुनिक फीचर्स
इस पावरफुल SUV में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, वहीं इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिला है। इसमें हैड्स अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टिड कार टैक, वायरलैस चार्जिंग, एक Meridian ऑडियो सिस्टम्स, 12 वे इलैक्ट्रिकली अडजस्टेब्ल और हीटिड फ्रंट सीट्स, एक 360 डिग्री कैमरा, LED हैडलाइट्स और इलैक्ट्रोनिक एयर सस्पैंशन दिया गया है।
सेफ्टी का रखा गया खास ध्यान
सेफ्टी की बात की जाए तो नई डिफेंडर में 6 एयरबैग्स, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, एक ड्राइवर कंडिशन मॉनिटर, ब्लाइंड स्पोर्ट असिस्ट व फ्रंट और रियर पार्किंग सैसर्स दिए गए हैं। डिफेंडर को लैदर से बनी टैक्सटाइल सीट्स और रबर फ्लोरिंग के साथ लाया गया है ताकि गंदी होने पर इसे आसानी से धोया जा सके।

लैंड रोवर डिफेंडर भारत में इस कार को देगी टक्कर
लैंड रोवर डिफैंडर का भारत में अभी सीधे तौर पर कोई कंपीटिटर नहीं है, लेकिन यह भारतीय बाजार में जीप रैंगलर के 4x4 मॉडल को टक्कर देती नजर आ रही है। कंपनी लैंड रोवर डिफैंडर को भारत में CBU (कंपलीटली बिल्ट यूनिट) रूट के तहत लेकर आएगी। भारत में सबसे पहले डिफेंडर का 5 डोर्स 110 मॉडल उपलब्ध किया जाएग, जिसके बाद इसका 3 डोर 90 मॉडल भी उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि COVID-19 के कारण इनकी डिलीवरी में देरी हो सकती है।
Edited by:Hitesh