Mahindra ने  XUV700 और Thar को किया रिकाॅल, इस खराबी के चलते कंपनी ने उठाया ये कदम

  • Mahindra ने  XUV700 और Thar को किया रिकाॅल, इस खराबी के चलते कंपनी ने उठाया ये कदम
You Are HereAutomobile
Sunday, September 25, 2022-3:45 PM

ऑटो डेस्क. महिंद्रा की XUV700 और Thar की भारतीय बाजार में काफी डिमांड है। ये दोनों कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में शामिल हैं। महिंद्रा ने XUV700 और Thar को रिकॉल किया है। दोनों गाड़ियों के टर्बोचार्जर में समस्या आ रही है, जिसके कारण कंपनी ने इन्हें वापस बुलाया है। ठीक करने के बाद गाड़ियां ग्राहकों को वापस कर दी जाएंगी। हाल ही में महिंद्रा ने दोनों गाड़ियों की कीमतों में वृद्धि की थी। 

PunjabKesari


क्या है समस्या

XUV700 और Thar में पाईं गई समस्या से कई कार मालिक परेशान हैं। टर्बोचार्जर की समस्या को ठीक करने के लिए कंपनी महिंद्रा XUV700 डीजल के मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर टर्बो एक्चुएटर लिंकेज को बदल रही है। महिंद्रा XUV700 के पेट्रोल वेरिएंट को इसके GVV पाइप और केनिस्टर पर T-Block कनेक्टर इंस्टॉलेशन की जांच करने के लिए वापस बुलाया गया। Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट में भी Mahindra XUV700 की तरह टर्बो चार्जर एक्चुएटर की समस्या है। महिंद्रा दोनों गाड़ियों के टाइमिंग बेल्ट और ऑटो-टेंशनर्स को भी बदल रही है। हालांकि कंपनी ने दोनों के सभी मॉडल्स को रिकॉल नहीं किया है। ग्राहक महिंद्रा की वेबसाइट पर जाकर Service-Action सेक्शन में चेक करें कि उनकी कार को रिकॉल किया गया है या नहीं। 

PunjabKesari

XUV700 और Thar की कीमतों में बढ़ोतरी

महिंद्रा ने हाल ही में XUV700 और थार की कीमतों में वृद्धि की थी। कंपनी ने महिंद्रा XUV700 की कीमतों में 37,000 रुपये और महिंद्रा थार में 28,000 रुपये तक का इजाफा किया। दोनों में 2.2L टर्बो-डीजल इंजन, 2.0L टर्बो-पेट्रोल इंजन और 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। 
PunjabKesari


Edited by:Parminder Kaur

Latest News