Maruti Suzuki ने लॉन्च की 2022 Ertiga MPV, जानें कीमत, माइलेज और वेरिएंट्स

  • Maruti Suzuki ने लॉन्च की 2022 Ertiga MPV, जानें कीमत, माइलेज और वेरिएंट्स
You Are HereGadgets
Friday, April 15, 2022-3:36 PM

ऑटो डेस्क. Maruti Suzuki कंपनी की गाड़ियों की इंडिया मार्केट में काफी डिमांड है। अब Maruti Suzuki ने अपनी 2022 Ertiga MPV लॉन्च कर दी है। इस कार का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ दिन पहले कंपनी ने कार की बुकिंग शुरू की थी। अब Ertiga MPV को मार्केट में उतार दिया गया है। Maruti Suzuki ने Ertiga को कुछ बदलाव के साथ पेश किया है। 

PunjabKesari


कीमत

PunjabKesari

Maruti Suzuki Ertiga 2022 की शुरुआती कीमत 8.35 लाख रुपये रखी गई है, जो ZXi+ वैरिएंट 12.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है। मारुति अर्टिगा के टॉप-ऑफ-द-लाइन ZXi वैरिएंट पर सीएनजी का ऑप्शन दे रही है। 2022 Ertiga MPV में किए गए बदलाव इसे आकर्षक बनाते हैं। 


11 वेरिएंट्स

PunjabKesari
2022 Maruti Ertiga में मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन में कुल 5 वेरिएंट्स हैं, जो कि Lxi, Vxi, Zxi, Zxi+, Tour M हैं। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में कुल 3 वेरिएंट्स हैं, जो कि Vxi AT, Zxi AT और Zxi+ AT है। इसके अलावा 3 सीएनजी वेरिएंट्स भी हैं, जो Vxi CNG, Zxi CNG और Tour M CNG हैं। 


माइलेज 

PunjabKesari
2022 Maruti Ertiga मैनुअल वेरिएंट्स में 20.51 kmpl माइलेज देती है। ऑटोमैटिक में 20.3 kmpl और सीएनजी में 26.11 km/kg माइलेज देती है। 


फीचर्स 

PunjabKesari
फीचर्स की बात करें तो नई Ertiga में केबिन में नए रंग की अपहोल्स्ट्री, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, एप्पल कारप्ले के साथ एंड्रॉइड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कलर्ड मल्टी-इंफो डिस्प्ले, कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट और क्रूज कंट्रोल शामिल है। इसके साथ दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं। 


Edited by:Parminder Kaur

Latest News