एप्पल ने जारी की iOS 12 Beta 2 अपडेट, मिलेंगे नए फीचर

  • एप्पल ने जारी की iOS 12 Beta 2 अपडेट, मिलेंगे नए फीचर
You Are HereGadgets
Friday, June 22, 2018-12:51 PM

जालंधर- हाल ही में अमरीकी मल्टीनेशनल कंपनी एप्पल ने अपनी वार्षिक डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC 2018 का अायोजन किया है जिसमें कंपनी ने iOS 12 को रिलीज किया है। वहीं अब कंपनी ने अपने इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के beta 2 वर्जन को डेवलपर्स के लिए पेश कर दिया है। इस सेकंड डेवलपर beta में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने tvOS 12, macOS 10.14 और watchOS के beta 2 वर्जन को पेश किया है। अाइए जानते हैं beta 2 वर्जन में मिलने वाले नए फीचर्स के बारे में...

 

PunjabKesari

 

1. Battery Usage - iOS 12 beta 2 में कंपनी ने पिछले 24 घंटों में बैटरी की यूसेज की एक्टिविटी को दिखाने वाले चार्ट को फिर से डिजाइन किया है। जिससे यूजर्स को और बेहतर अनुभव मिलेगा। 

 

PunjabKesari

 

2.Screen Time - स्क्रीन टाइम में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है और इसमें अब पहले से ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।अब आप जान सकते हैं कि iOS डिवाइस में मौजूद एक ऐप पर आप कितना समय बिता रहे हैं। इसके अलावा आप अपने डेली के यूज पर भी एक सीमा निर्धारित कर सकते हैं।

 

3. Screen Time By Device - beta 2 में अब एक नया अॉपशन मिलेगा जिसमें यूजर्स अपने सभी एप्पल डिवासिस की गतिविधि को देख सकेंगे और उन्हें कंट्रोल भी कर सकेंगे।

 

4. Notifications - यूजर्स को अब नोटिफिकेशन सेंटर में एक नई toggle अॉपशन मिलेगा जिससे सिरी में अलग-अलग एप्स की नोटिफिकेशन को सैट कर सकते है। इसके साथ ही iOS 12 में सिरी अापको उन एप्स की नोटिफिकेशन को भी सीमित करने के बारे में सुझाव देगी जिन्हें अाप ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं।

 

PunjabKesari

 

5.Password AutoFill - iOS 12 beta 2 में यूजर्स को ICloud Keychain के लिए के लिए पहले से बेहतर इंटरफेस मिलेगा।

 

6. Face ID - फेस आईडी के द्वारा iPhone X को अनलॉक करते समय अब "फेस आईडी के साथ स्कैनिंग" भी सुनने को मिलेगा।

 

7. Photos - फ़ोटो एप्प में Media Types" और "एल्बम" की लिस्टिंग के लिए टेक्स्ट आकार को अब पहले से बड़ा कर दिया है, जिससे इसे पढ़ना आसान हो जाता है और यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा।

 

PunjabKesari

 

8. iPhone apps on iPad - नई अपडेट के बाद अब अगर अाप आईफोन एप्स (इंस्टाग्राम) को आईपैड पर अोपन करते हैं तो वह अाईफोन 6 के डिवाइस साइज 1x और 2x मोड में दिखेगी और यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा।


Latest News