BSNL ने बंद किए दो लॉन्ग टर्म प्लान ,666 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी भी बढ़ाई

  • BSNL ने बंद किए दो लॉन्ग टर्म प्लान ,666 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी भी बढ़ाई
You Are HereGadgets
Wednesday, April 17, 2019-4:57 PM

गैजेट डैस्कः BSNL टेलिकॉम इंडस्ट्री में तगड़े कॉम्पटिशन के चलते अपने रिचार्ज प्लान्स में लगातार बदलाव कर रही है। अब कंपनी ने 666 रुपए वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी बढ़ाकर 134 दिन कर दी है, पहले इस प्लान की वैलिडिटी 122 दिन थी। इसके अलावा, कंपनी ने अपने दो प्लान को बंद कर दिया है। ये दोनों लॉन्ग टर्म प्लान हैं। कंपनी ने अपने 999 रुपए और 2,099 रुपए के प्लान को बंद कर किया है। दोनों प्लान की वैलिडिटी एक साल थी। 999 रुपये के प्लान में कंपनी 365 दिनों की वैलिडिटी देती थी। इस प्लान में 181 दिनों के लिए 3.2GB डेटा मिलता था। इसके अलावा फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और 10 SMS रोजाना इस प्लान में मिलते थे। इसके अलावा कंपनी ने 2,099 रुपए का प्लान भी बंद कर दिया है।

इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिन थी। इसके अलावा कंपनी 6.2GB डेटा, दिल्ली और मुंबई सहित देश भर में अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग मिलती है। प्लान में रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। क्या है 666 रुपये का प्लान ? इस प्लान में यूजर को 3.7GB डेली डेटा मिलता है। FUP लिमिट इस प्लान में 40kbps है। इसके अलावा 100 SMS रोजाना और अनलिमिटेड कॉलिंग इस प्लान में मिलती है।

इस प्लान में दिल्ली और मुंबई सर्कल में अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 122 दिन है। ₹666 में क्या बदला ? इस प्लान में BSNL 122 दिन की वैलिडिटी देता था। कंपनी ने अब इस प्लान में फेरबदल करते हुए वैलिडिटी बढ़ाकर 134 दिन कर दी है। इससे पहले कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 129 दिन से घटाकर 122 दिन कर दी थी। अब इस प्लान में 134 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह रिवीजन BSNL के सभी सर्कल्स में उपलब्ध है। कंपनी 1,699 रुपये का प्लान अभी देती है। अपने दो लॉन्ग टर्म प्लान्स हटाने के पीछे कंपनी ने कोई कारण नहीं बताया है।


Edited by:Isha

Latest News