Daiwa ने एक साथ भारतीय बाजार में उतारे चार नए सस्ते मेड इन इंडिया स्मार्ट टीवी

  • Daiwa ने एक साथ भारतीय बाजार में उतारे चार नए सस्ते मेड इन इंडिया स्मार्ट टीवी
You Are HereGadgets
Monday, February 21, 2022-5:21 PM

गैजेट डेस्क: भारत की घरेलू इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी Daiwa ने एक साथ चार नए स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया है जोकि 32 इंच से लेकर 39 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ लाए गए हैं। खास बात यह है कि इन टीवी में वॉयस असिस्टेंट की सपोर्ट भी मिलती है और ये Cloud TV OS पर काम करते हैं। इसमें Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Zee5 और SonyLiv जैसी ऐप्स इनबिल्ट मिलेंगी।
 

मॉडल  कीमत
32 इंच Daiwa D32SM9 11,990  रुपये
वॉयस असिस्टेंट वाला मॉडल Daiwa D32SM9A 12,490 रुपये
39 इंच Daiwa D40HDR9L 17,990 रुपये
वॉयस असिस्टेंट वाला मॉडल Daiwa D40HDR9LA 18,490 रुपये


इनमें मिलती हैं ये सुविधाएं

  • Daiwa के सभी टीवी में Cloud TV OS मिलेगा जो कि एंड्रॉयड 9 Pie पर आधारित है।
  • Daiwa D32SM9 और D32SM9A में 32 इंच की HD रेडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल्स का है।
  • वहीं D40HDR9L और D40HDR9LA मॉडल में 39 इंच की 1366x768 रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है।
  • सभी टीवी में क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ 1GB रैम मिलेगी।
  • Daiwa D32SM9 और D32SM9A में 20W के स्टीरियो स्पीकर लगे हैं जबकि Daiwa D40HDR9L और D40HDR9LA के साथ एक सराउंड साउंड बॉक्स भी मिलेगा।
  • कनेक्टिविटी के लिए सभी टीवी में दो HDMI, दो USB टाईप-ए पोर्ट, Wi-Fi, इथरनेट और ऑप्टिकल आउटपुट की सपोर्ट दी गई है। टीवी के साथ इनबिल्ट ब्लूटूथ नहीं मिलेगा।
  • इन टीवी में आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, Disney+ Hotstar जैसी ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Edited by:Hitesh

Latest News