Monday, February 21, 2022-3:05 PM
गैजेट डेस्क: वीवो इंडिया ने आखिरकार अपनी वी सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Vivo V23e 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर मिलता है। कीमत की बात की जाए तो Vivo V23e 5G को 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ लाया गया है जिसकी कीमत 25,990 रुपये है। इसे मिडनाइट ब्लू, सनशाइन गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। Vivo V23e 5G का मुकाबला Xiaomi 11i 5G, Lava Agni 5G और Realme 9 Pro+ 5G जैसे स्मार्टफोन्स के साथ होगा।
Vivo V23e 5G की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.43-इंच की FHD, AMOLED
|
प्रोसैसर
|
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 12 पर आधारित Funtouch OS 12
|
ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप
|
50MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस) + 2MP (मैक्रो लेंस)
|
फ्रंट कैमरा
|
44MP
|
बैटरी
|
4050 mAh (44W फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट)
|
कनेक्टिविटी
|
5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट
|
Edited by:Hitesh