GIIAS 2018 के दौरान पेश हुअा डैटसन गो लाइव स्पेशल एडिशन, जानें खासियत

  • GIIAS 2018 के दौरान पेश हुअा डैटसन गो लाइव स्पेशल एडिशन, जानें खासियत
You Are HereGadgets
Friday, August 3, 2018-7:12 PM

जालंधर- इंडोनेशिया में चल रहे इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) के दौरान डैटसन ने अपनी गो लाइव स्पेशल एडिशन पेश किया है। इसमें नए डिजाइन एलेमेंट्स और फीचर्स दिए गए हैं। ये टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल पर बेस्ड है इसलिए इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। ये एक लिमीटेड एडिशन कार है और इसे इंडोनेशिया में ही बनाया जाएगा। वहीं नवंबर 2018 से इसकी डिलेवरी भी शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक भारत में इसे अगले साल लांच किया जा सकता है।

 

PunjabKesari

 

इंजन 

डैटसन गो लाइव स्पेशल एडिशन में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जोकि अधिकतम 78 बीएचपी की पावर पैदा करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के तौर पर दिया गया है। इसमें Xtronic CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। इंडोनेशिया में इसमें डीजल का विकल्प नहीं मिलता है।

 

PunjabKesari

 

डिजाइन

इस कार के डिजाइन की बात करें तो इसमें काफी बोल्ड और शानदार बॉडी किट्स दिए गए हैं जो इसके स्पोर्टीनेस को बढ़ाता है। इस स्पेशल एडिशन कार को ग्रे कलर में फिनिश किया गया है। इसमें आपको फ्रंट स्प्लीटर, साइड मोल्डिंग्स, रियर डिफ्यूजर और रूफ-माउंडेट स्पॉइलर ईत्यादि फीचर्स मिलते हैं। इसके रूप को ब्राइट यलो कलर में फिनिश किया गया है।

 

PunjabKesari

 

शानदार इंटीरियर

कार के इंटीरियर में यलो स्टीचिंग सीट्स, यलो सीट बेल्ट और इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर में यलो कलर की बैकलाइट दी गई है। इस यलो इफेक्ट के अलावा गो लाइव स्पेशल एडिशन की इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

 

 


Edited by:Jeevan

Latest News