गूगल ने भारत की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका के जन्मदिन पर बनाया खास डूडल

  • गूगल ने भारत की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका के जन्मदिन पर बनाया खास डूडल
You Are HereGadgets
Sunday, January 9, 2022-11:12 AM

गैजेट डेस्क: गूगल ने आज शिक्षिका और फैमिनिस्ट फातिमा शेख के 191वें जन्मदिन पर खास डूडल बनाया है। आपको बता दें कि फातिमा शेख भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका थी जिन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए काफी काम किया था। सन 1848 में फातिमा शेख ने एक पुस्ताकालय की स्थापना की थी, जोकि सिर्फ लड़कियों के लिए ही था।

फातिमा शेख का जन्म 1831 में पुणे में हुआ था और वे अपने भाई उस्मान के साथ मिल कर निचली जातियों के लोगों को शिक्षित करती थीं जिस वजह से उन्हें समाज से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद दोनों भाई-बहन सावित्रीबाई फुले से मिले और दलित व मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को पढ़ाना शुरू किया।

घर-घर जाकर फातिमा शेख दलितों और मुस्लिम महिलाओं को स्वदेशी पुस्तकालय में पढ़ने के लिए आमंत्रित करती थीं। भारत सरकार ने 2014 में फातिमा शेख के प्रोफाइल को अन्य अग्रणी शिक्षकों के साथ उर्दू पाठ्यपुस्तकों में जगह दी, ताकि लोग उनके बारे में ज्यादा जान सकें।


Edited by:Hitesh

Latest News