गूगल ने सेलिब्रेट किया 20वां बर्थडे, बनाया शानदार डूडल

  • गूगल ने सेलिब्रेट किया 20वां बर्थडे, बनाया शानदार डूडल
You Are HereGadgets
Thursday, September 27, 2018-11:19 AM

गैजेट डेस्क : गूगल ने अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए खास डूडल तैयार किया है। इस डूडल पर क्लिक करने के बाद गूगल आपको 1 मिनट 37 सेकंड का वीडियो शो करेगा, जिसके जरिए आपको पता लगेगा कि पिछले 20 वर्षों में किस तरह के डूडल्स को शोकेस किया गया है। इससे आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। 

- आपको बता दें कि आज से 20 साल पहले वर्ष 1998 में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी स्टूडेंट्स लैरी पेज व सर्गी ब्रिन ने गूगल सर्च इंजन को लॉन्च किया था। इसका मकसद लोगों तक दुनिया की सभी जानकारियों को पहुंचाना था। 

 

190 देशों में उपलब्ध है गूगल सर्च इंजन

आज किसी भी तरह की जानकारी का पता लगाने के लिए लोग गूगल सर्च इंजन का ही उपयोग करते हैं। यह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। गूगल सर्च इंजन 190 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है, वहीं 50 से ज्यादा भाषाओं में अपनी सर्विस दे रहा है। गूगल समय-समय पर अपने सर्च इंजन में नई-नई जानकारी को अपडेट करता है, जिससे यह आने वाले समय में और भी बेहतर होता चला जाएगा।


Edited by:Hitesh

Latest News