गूगल ने FIFA वर्ल्ड कप के 14वें दिन बनाया नया डूडल

  • गूगल ने FIFA वर्ल्ड कप के 14वें दिन बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Wednesday, June 27, 2018-2:57 PM

जालंधरः अमरीकी मलटीनैशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अपने FIFA वर्ल्ड कप के 14वें दिन पर नया डूडल बनाया है। वहीं, अाज के डूडल में अापको 6 अन्य देशों की संस्कृति के बारें में दिखाया गया है। गूगल द्वारा बनाए गए इस डूडल के प्ले अाइकॉन पर क्लिक करने पर Google पार्टिसिपेट करने वाले अलग-अलग देशों की संस्कृति और प्रतिभा को दर्शाता है। इस डूडल में हर एक देश का फुटबॉल कल्चर दिखाया गया है। इस डूडल पर क्लिक करते ही अाप हर देश के चित्रों को देख सकते है। 

PunjabKesari
 
वहीं, ब्राजील के अार्टिस्ट Pedro Vergani सोचते हैं कि फुटबॉल उनके देश में एेसा खेल है जिसे मनाने के लिए सारे लोग एक साथ इक्ट्ठे होते है। कॉस्टा रिका की Elizabeth Arguello का कहना है कि उनके देश में एक एेसा खेल है जिससे लोग खुद पर भरोसा रखते है। फुटबाल ऐसा गेम है जो हमें बड़े सपनों को पूरा करने का जज्बा देता है और हम ऐसा करने में सफल भी होते हैं।

 

इसके अलावा सर्बिआ के Bratislav Milenkovic का मानना है कि लोगों के बीच एक रिश्ता बनाए रखने के लिए फुटबॉल सबसे अच्छा तरीका है और उनके देश में लोग इसके बारे में चर्चा करने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। जर्मनी के Sua Balac के अनुसार, यह हमारी संस्कृती का हिस्सा है और इस खेल ने जर्मन के इतिहास में बड़ा रोल निभाया है। स्विट्ज़रलैंड के Chragi Frei का कहना है कि वह डूडल के जरिए अपनी टीम को वर्ल्ड कप में प्रेरित कर पाएंगे। वहीं, मैक्सीको के Valeria Alvarez के अनुसार सॉकर जूनून, परंपरा और जादू है।  


Latest News