पशु-प्रेमी स्टीव इरविन के 57वें जन्मदिवस पर Google ने बनाया खास Doodle

  • पशु-प्रेमी स्टीव इरविन के 57वें जन्मदिवस पर Google ने बनाया खास Doodle
You Are HereGadgets
Friday, February 22, 2019-1:05 PM

गैजेट डेस्क- टैक जायंट गूगल ने पशु-प्रेमी स्टीव इरविन के 57वें जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुए गूगल डूडल बनाया है। स्टीव इरविन (Steve Irwin) का जन्म 22 फरवरी सन् 1962 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था। मगरमच्छ के साथ स्टीव इरविन का खास लगाव था, यही वजह थी कि वह उसके साथ काफी खेलते थे। इसी कारण उन्हें क्रोकोडाइल हंटर भी कहा जाता था। इस बात से बहुत ही कम लोग वाकिफ होंगे कि स्टीव इरविन (Steve Irwin) का एक शो भी आता था जिसका नाम क्रोकोडाइल हंटर था। 

PunjabKesariस्टीव इरविन

स्टीव इरविन के पिता का नाम बॉब इरविन और माता का नाम लिन इरविन था। उनके पिता वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट थे तो वहीं उनकी मां वन्यजीवों के पुरर्वास के लिए कार्य किया करती थी। Steve Irwin के माता और पिता ने चिड़ियाघर खोला था, गौर करने वाली बात यह है कि यहां सांप एवं मगरमच्छ रहते थे। इस बात को बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि स्टीव इरविन को उनके पिता ने मगरमच्छ पकड़ना सिखाया था। 
PunjabKesariसालों तक टीवी शो में काम करने के बाद एनिमल प्लेनिट ने उन्हें शामिल कर लिया था। इसके बाद Steve Irwin काफी प्रसिद्ध हो गए थे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 200 से अधिक देशों में स्टीव इरविन के शो को दिखाया जाने लगा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में 4 सितंबर 2016 को एक शो की शूटिंग के दौरान स्टीव इरविन (Steve Irwin) एक बड़ी मछली के साथ तैर रहे थे। अचानक मछली ने उन्हें डंक मार दिया जिसके तुरंत बाद उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था और वह दुनिया को अलविदा कह गए।


 


Edited by:Jeevan

Latest News