जल्द ही गूगल के जरिए मिल सकेगी भूकंप की जानकारी, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी होगा नया अपडेट

  • जल्द ही गूगल के जरिए मिल सकेगी भूकंप की जानकारी, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी होगा नया अपडेट
You Are HereGadgets
Monday, May 3, 2021-3:37 PM

गैजेट डैस्क: आसाम में पिछले सप्ताह लगातार आए भूकंप से लोग काफी डर गए हैं। टेक्नोलॉजी चाहे अब तक कितनी भी एडवांस हो गई है लेकिन भूकंप के बारे में अभी भी सटीक जानकारी मिल पाना बहुत ही मुश्किल है। हालांकि गूगल ने अब कहा है कि वह भूकंप के बारे में अलर्ट करने वाला फीचर कुछ देशों के लिए जारी करने वाली है। इस फीचर को सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया जाएगा।

खास बात यह है कि यूजर्स को भूकंप के अलर्ट को ऑफ करने का भी विकल्प मिलेगा। गूगल ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि भारत और अन्य देशों के लिए भूकंप अलर्ट करने वाला यह नया फीचर कब तक जारी किया जा सकता है।


Edited by:Hitesh

Latest News