सरकार ने ब्लॉक की Bulli Bai ऐप, मुस्लिम महिलाओं के अपमान का लगा था आरोप

  • सरकार ने ब्लॉक की Bulli Bai ऐप, मुस्लिम महिलाओं के अपमान का लगा था आरोप
You Are HereGadgets
Sunday, January 2, 2022-4:23 PM

गैजेट डेस्क: इन दिनों बुल्ली बाई (Bulli Bai) ऐप चर्चा का विष्य बनी हुई है। इस ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करके अपमानित किया जा रहा था। मुस्लिम महिलाओं के सोशल मीडिया हैंडल से फोटो को डाउनलोड करके इस प्लेटफोर्म पर नीलामी के लिए पोस्ट की जा रही थीं। माना तो यह भी जा रहा है कि इसके जरिए मुस्लिम महिलाओं की नीलामी के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि ये एक एप्लिकेशन है जिसे कि Bullibai.github.io पर होस्ट किया गया था। इसके जरिए मुस्लिम महिलाओं की कथित तौर पर सौदेबाजी हो रही थी। केंद्र सरकार के दखल के बाद अब इस ऐप को हटा लिया गया है।

आपको बता दें कि शनिवार रात इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुल्ली बाई के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा इसके ट्विटर अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है। इस मामले को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए CERT और पुलिस विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।


Edited by:Hitesh

Latest News