सोशल इंजीनियरिंग हैकिंग को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

  • सोशल इंजीनियरिंग हैकिंग को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
You Are HereGadgets
Monday, July 22, 2019-12:19 PM

गैजेट डैस्क : सोशल इंजीनियरिंग साइबर अटैक को लेकर गृह मंत्रालय ने सरकारी अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मंत्रालय ने विस्तार से बताया है कि अधिकारियों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं। गृह मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि सरकार की गुप्त जानकारीयां प्राप्त करने के लिए सरकारी अधिकारियों को सोशल इंजीनियरिंग अटैक का शिकार बनाया जा सकता है। इसी लिए अधिकारियों को बेहद ही सतर्क रहने की सख्त जरूरत है। 

PunjabKesari

अधिकारी ना उठाए अनजान फोन कॉल्स और ई-मेल्स 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्रालय ने अधिकारियों से कहा है कि वे अनजान फोन कॉल्स, ई-मेल और मैसेज से दूर रहें। इसके अलावा बिना चेक किए किसी भी ई-मेल को ओपन ना करें व मैसेज के रूप में आए किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें। मंत्रालय ने इस दौरान एक लिस्ट जारी की है जिसमें इससे जुड़ी सभी बातों को लेकर खुल कर जानकारी दी गई है। 

PunjabKesari

ई-मेल के जरिए बनाया जा सकता है आपको शिकार

गृह मंत्रालय ने अलर्ट करते हुए कहा है कि हैकर्स ई-मेल या टेक्स्ट मैसेज भेजकर सरकारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हैकर्स फोन पर बैंक के नाम से या किसी जान-पहचान वाले शख्स के नाम से हैकिंग अटैक को अंजाम दे सकते हैं। 

  • इसके अलावा अपको एक लिंक भेजकर फर्जी वेबसाइट पर ले जाकर आपसे निजी जानकारी पूछी जा सकती है। इसी लिए सरकारी अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। 

PunjabKesari


Edited by:Hitesh

Latest News