Honda Motorcycle And Scooter इंडिया ने इस कारण से मँगाई 50,000 यूनिट्स वापस

  • Honda Motorcycle And Scooter इंडिया ने इस कारण से मँगाई 50,000 यूनिट्स वापस
You Are HereGadgets
Sunday, August 4, 2019-10:41 AM

ऑटो डेस्क : होंडा मोटर एंड स्कूटर इंडिया ने अपने तीन मॉडलों को तकनीकी खराबी के चलते वापस किया है। इन 3 मॉडल्स में सीबी शाइन (सेल्फ एंड डिस्क) के साथ एक्टिवा 125 (डिस्क), एविएटर (डिस्क) और ग्राज़िया (डिस्क) शामिल हैं। फ्रंट ब्रेक मास्टर सिलेंडर में एक अंदेशित गुणवत्ता सम्बन्धी दिक्कत के चलते यह फैसला लिया गया है। 

 

होंडा मोटर एंड स्कूटर इंडिया करेगा खामी की जाँच 

 

PunjabKesari

 

एचएमएसआई सभी प्रभावित मॉडलों के कुल 50,034 यूनिट्स को वापस करेगा और उनकी जाँच करेगा। कंपनी का कहना है कि प्रभावित मॉडल के फ्रंट ब्रेक मास्टर सिलेंडर में समस्या हो सकती है जो सामने वाले पहिया के रोटेशन में कठिनाई का कारण बन सकता है और साथ ही एक्सट्रीम कंडीशंस में पूरी तरह से जाम हो सकता है। प्रभावित मॉडल 4 फरवरी, 2019 और 3 जुलाई, 2019 के बीचमैनुफ़ैक्चर किए गए थे।

 

होंडा फ्री में करेगा तकनीकी दिक्कत को दुरुस्त 

 

PunjabKesari

 

होडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया फ्रंट ब्रेक मास्टर सिलेंडर को प्रभावित मॉडल को मुफ्त में बदलेगा। कंपनी अपने डीलरशिप के माध्यम से प्रभावित मॉडल के मालिकों तक पहुँचेगी। ग्राहक  होंडा की वेबसाइट पर अपना विशिष्ट वाहन पहचान संख्या (VIN) डालकर यह भी जाँच सकते हैं कि उनका वाहन इस अभियान के अंतर्गत आता है या नहीं।
 


Edited by:Harsh Pandey

Latest News