अगर आपको गूगल पर नहीं मिल रहे सही नतीजे तो आपके बहुत काम आएंगे ये टिप्स

  • अगर आपको गूगल पर नहीं मिल रहे सही नतीजे तो आपके बहुत काम आएंगे ये टिप्स
You Are HereGadgets
Saturday, October 3, 2020-11:35 AM

गैजेट डैस्क: किसी भी चीज को लेकर जानकारी हासिल करने के लिए हम गूगल का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार हम जिस चीज को लेकर सर्च करते हैं वे हमें गूगल पर नहीं मिलती है जिससे हमारा बहुत सा समय बर्बाद हो जाता है। इसी बात पर ध्यान देते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप कम समय में अधिक चीजो को गूगल पर सर्च कर सकेंगे।

सर्च करते वक्त करें डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) का इस्तेमाल

गूगल पर अगर आप किसी वाक्य, लेख या किसी के बयान को सर्च कर रहे हैं, लेकिन वह आपको आसानी से नहीं मिल रहा तो आप डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) के जरिए उस लाइन, लेख या बयान को आसानी से सर्च कर सकते हैं।

उदाहरण में समझें: अगर आप दिल्ली में जाम को लेकर खबर पढ़ना चाहते हैं तो आप गूगल के सर्च बॉक्स में डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) में दिल्ली में जाम लिखकर सर्च करें। इसके बाद गूगल आपको उन सभी वेब पेजिस को शो कर देगा जहां इस वाक्य का प्रयोग किया गया होगा।

करें माइनस (-) का प्रयोग

अगर आप गूगल सर्च में से गैरजरूरी वेब पेज को हटाना चाहते हैं तो आप माइनस (-) साइन का इस्तेमाल करके सर्च करें। ऐसा करने से आपको थोड़े लेकिन सही नतीजे मिलेंगे।

उदाहरण में समझें: अगर आप मुंबई में बारिश के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आप गूगल के सर्च बॉक्स में mumbai -rain लिखकर सर्च करें। इसके बाद आपको गूगल पर मुंबई की बारिश के सही नतीजे ही शो होंगे।

ज्यादा जानकारी के लिए OR का करें इस्तेमाल

अगर आप गूगल पर अधिक नतीजे देखना चाहते हैं, तो आप सर्चिंग के दौरान शब्दों के बीच OR का इस्तेमाल करें। लेकिन ध्यान रहे कि OR बड़े अक्षर में होना चाहिए।

उदाहरण में समझें: अगर आप क्रिकेट और फुटबॉल गेम के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आप गूगल सर्च बॉक्स में Cricket OR Football लिखकर सर्च करें। ऐसा करने से आपको एक वेब पेज पर दोनों गेम्स की जानकारी मिल जाएगी। 

तुलना करने के लिए करें VS का प्रयोग

गूगल पर किसी भी चीज के बीच तुलना करने के लिए आप VS का इस्तेमाल करें। इससे आपको उन चीजों से जुड़े फायदे और नुकसान की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।


Edited by:Hitesh

Latest News