Sunday, August 16, 2020-10:30 AM
गैजेट डैस्क: HTC ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Wildfire E2 के बाद अपनी डिजायर सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन Desire 20 Pro यूरोप मे लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू किए गए हैं। इस फोन की सेल पहले ही यूके, फ्रांस, स्पेन, इटली, पोलैंड और नीदरलैंड्स में शुरू हो गई है। HTC के नए स्मार्टफोन की कीमत 279 यूरो (करीब 24,700 रुपये) रखी गई है। फोन को दो कलर ऑप्शंस स्मोकी ब्लैक और प्रिटी ब्लू में खरीदा जा सकेगा।
HTC Desire 20 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.8 इंच की फुल एचडी+, IPS
|
प्रोसैसर
|
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
|
रैम
|
6 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
128 जीबी
|
सैल्फी कैमरा
|
25MP
|
रियर कैमरा
|
48MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस) + 2MP (डेप्थ सेंसर) + 2MP (मैक्रो लैंस)
|
बैटरी
|
5,000mAh
|
कनेक्टिविटी
|
वाई-फाई, 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट
|
Edited by:Hitesh