Monday, October 5, 2020-5:28 PM
ऑटो डैस्क: हुंडई ने इस साल मार्च महीने में अपनी लोकप्रिय SUV क्रेटा के सेकेंड-जनरेशन मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। हुंडई क्रेटा अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। इस कार की कीमत ने ही लोगों को आकर्षित किया है, लेकिन अब कंपनी ने इसके E वेरिएंट को छोड़ कर अन्य सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
नई हुंडई क्रेटा को तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध किया गया है जिनमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल तथा 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है। सभी वेरिएंट्स में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रूप से मिलता है। इसके साथ ही 6 स्पीड ऑटोमेटिक व 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स का भी विकल्प कंपनी ने दिया है।
1.5L Petrol
Variant |
New Price |
Old Price |
E |
Rs9,81,890 |
- |
EX |
Rs10,60,900 |
Rs9,99,000 |
S |
Rs11,83,900 |
Rs11,72,000 |
SX |
Rs13,57,900 |
Rs13,46,000 |
SX iVT |
Rs15,05,900 |
Rs14,94,000 |
SX (O) iVT |
Rs16,26,900 |
Rs16,15,000 |
1.4L Turbo-Petrol
SX DCT |
Rs16,27,900 |
Rs16,16,000 |
SX (O) DCT |
Rs17,31,900 |
Rs17,20,000 |
1.5L Turbo-Diesel Price List
E |
Rs9,99,000 |
Rs9,99,000 |
EX |
Rs11,60,900 |
Rs11,49,000 |
S |
Rs12,88,900 |
Rs12,77,000 |
SX |
Rs14,62,900 |
Rs14,51,000 |
SX (O) |
Rs15,90,900 |
Rs15,79,000 |
SX AT |
Rs16,10,900 |
Rs15,99,000 |
SX (O) AT |
Rs17,31,900 |
Rs17,20,000 |
पावर की बात करें तो हुंडई क्रेटा का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 113 बीएचपी की पॉवर और 144 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की पॉवर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इनके अलावा 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन की बात करें तो यह 138 बीएचपी की पॉवर और 242 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है।
यहाँ आप निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, भारत मॅट्रिमोनी के लिए!Edited by:Hitesh