आज रिलीज होगा iPhone और iPad के लिए iOS 12, एेसे करें डाउनलोड

  • आज रिलीज होगा iPhone और iPad के लिए iOS 12, एेसे करें डाउनलोड
You Are HereGadgets
Monday, September 17, 2018-1:51 PM

गैजेट डेस्क- अमरीकी कंपनी एप्पल ने 12 सितंबर को हुए अपने लॉन्चिंग इवेंट के दौरान iOS 12 अपडेट को 17 सितंबर को रोलअाउट करने की जानकारी दी थी। जानकारी के मुताबिक यह नया अपडेट भारत में अाज रात 10.30 बजे से मिलना शुरू हो जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस नए अपडेट के बाद फोन की परफॉर्मेंस पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 11 के मुकाबले काफी तेज़ हो जाएगी। यूजर्स को 30 प्रतिशत फास्ट रिस्पॉन्स और 40 प्रतिशत एप को ओपन करने का क्विक लांच टाइम मिलेगा। कंपनी ने दावा किया कि यूजर iOS 12 में 70 प्रतिशत अधित तेज़ी से स्वाइप के ज़रिए कैमरा को खोल पाएंगे। अाइए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesariiOS 12 सपोर्ट

आईफोन 5एस के बाद के सभी मॉडल्स को आईओएस 12 का अपडेट मिलेगा। साथ ही जिन डिवाइस में आईफोन 11 है, उन्हें भी iOS 12 का अपडेट मिलेगा। इस लिस्ट में iPhone 5S, iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X (2017) का नाम है। वहीं नए iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR भी आईओएस 12 पर काम करेंगे।

वहीं आईपैड सेक्शन में iPad Mini 2, 3 और 4के अलावा इसमें iPad Air, iPad Air 2, iPad 6 और 5 वें जेनरेशन के आईपैड को अपडेट मिलेगा। इसके अलावा एप्पल आईपैड प्रो 12.9 के पहले और दूसरे जेनरेशन, 9.7 इंच वाले iPad Pro,10.5 इंच और आईपैड टच की 6th जेनरेशन भी शामिल है।

PunjabKesari
iOS 12 फीचर्स 

अपडेट में अाईफोन की परफारमेंस और स्पीड बढ़ने के साथ साथ और भी कई फीचर्स को शामिल किया गया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 में नए फीचर ARKit 2.0 को जोड़ा गया है। एप्पल ने इवेंट में एक नई एप्लिकेशन का डेमो भी लांच किया है। नए   इसके अलावा इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में आईफोन के सिरी में भी बदलाव किए गए हैं। iOS 12 में एप्पल सिरी शॉर्टकट्स नाम की सुविधा दी गई है, इससे किसी भी एप को सिरी को क्विक एक्शन के लिए परमिशन मिलेगी। इन शॉर्टकट्स के साथ यूजर्स एक वॉइस कमांड के साथ कई काम कर पाएंगे। एडवांस सिरी के साथ साथ iOS 12 में आईफोन यूजर्स को ग्रुप्ड नोटिफिकेशन, ग्रुप फेस टाइम, मीमोजी जैसे नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari
एेसे करें डाउनलोड

अगर अाप अपने अाईअोएस डिवाइस में इस लेटेस्ट अपडेट का डाउनलोड करना चाहते है तो वैसे तो आपको अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाएग, यदि नोटिफिकेशन नहीं मिलता है तो आप Settings>General>Software update चेक कर सकते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि आईओएस 12 अपडेट का साइज 2.77GB के करीब हो सकता है। 
 


Edited by:Jeevan

Latest News