जेफ बेज़ोस के लिए Amazon है "इंडिया की अपनी दुकान" !

  • जेफ बेज़ोस के लिए Amazon है
You Are HereGadgets
Tuesday, August 6, 2019-12:59 PM

गैजेट डेस्क : दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस का पूरा ध्यान भारत में अमेज़न कंपनी का व्यापार फैलाने पर है। सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने "इंडिया की अपनी दुकान" टैगलाइन के ज़रिये अपना देसी अवतार पेश किया है। जेफ़ बेज़ोस ने कहा है कि कंपनी ने थर्ड पार्टी डेवेलपर्स के साथ मिलकर अमेज़न अलेक्सा को भारतीय ग्राहकों के हिसाब से बनाने पर काम करना शुरू कर दिया है। 

 

जेफ बेज़ोस का इंडिया प्लान 

 

PunjabKesari

 

कंपनी के फाउंडर और सीईओ बेज़ोस ने अपना इंडिया फोकस प्लान साझा करते हुए कहा - "फ़िल्मी गीत या भजन सुनना हो , वॉइस शॉपिंग हो या एक टैक्सी मँगाना अब अलेक्सा के ज़रिये हर चीज़ संभव है।"


इसी साल जुलाई में अमेज़ॅन के एलेक्सा का नया फीचर - अलेक्सा स्किल को पेश किया है जो डेवलपर्स को एलेक्सा स्किल किट (एएसके) के ज़रिये अलेक्सा स्किल्स डेवेलोप करने में मदद करेगा जिससे कि भारतीय ग्राहक नए हिंदी वॉइस मॉडल का प्रयोग कर सकते हैं। 


कंपनी ने दावा किया है कि 2018 के अंत तक मल्टीपल इको डिवाइसेस के साथ बातचीत करने वाले दैनिक उपयोगकर्ताओं की संख्या दोगुनी हुई है। 2018 के अंत तक, अमेज़ॅन ने एलेक्सा के लिए 70 हज़ार से अधिक अलेक्सा स्किल्ड डिवाइसिस बनाने की सूचना दी। 


Edited by:Harsh Pandey

Latest News