Friday, July 23, 2021-1:33 PM
गैजेट डेस्क: भारत की घरेलू मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा ने अपने जेड सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Lava Z2s एक बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले के साथ लेकर आई है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मौजूद है। यह लावा की डेज सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी 5000mAh की बैटरी दे रही है।
Lava Z2s की कीमत
Lava Z2s को सिर्फ एक ही वेरिएंट यानी 2 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज के साथ लाया गया है जिसकी कीमत 7,299 रुपए है। हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 7,099 रुपए में कंपनी की वेबसाइट और अमेजन से स्ट्रिप्ड ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ कंपनी 100 दिनों की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है।
Lava Z2s की स्पेसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले
|
6.5 इंच की HD+ IPS, (720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन)
|
प्रोसैसर
|
मीडियाटेक हीलियो
|
रैम
|
2 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
32 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन
|
रियर कैमरा
|
8MP (खास फीचर्स- ब्यूटी मोड, एचडीआर मोड, नाइट मोड और पोट्रेट मोड)
|
फ्रंट कैमरा
|
5MP
|
बैटरी
|
5000mAh
|
कनैक्टिविटी
|
Wi-Fi 802.11 b/g/n, LTE, ब्लूटूथ v5 और USB टाईप-सी पोर्ट
|
फोन का वजन
|
190 ग्राम
|
Edited by:Hitesh