Mahindra XUV400 EV का टीजर हुआ जारी, 8 सिंतबर को होगी अनवील

  • Mahindra XUV400 EV का टीजर हुआ जारी, 8 सिंतबर को होगी अनवील
You Are HereGadgets
Thursday, September 1, 2022-12:56 PM

ऑटो डेस्क. महिंद्रा एंड महिंद्रा बहुत जल्द अपनी एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक को लेकर आ रही है। महिंद्रा इस कार से 8 सितंबर को पर्दा उठाएगी। हाल ही में कंपनी ने Mahindra XUV400 EV का टीजर जारी किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Mahindra XUV400 EV का मुकाबला Tata Nexon EV से होगा। 

PunjabKesari
टीजर में Mahindra XUV400 EV में नया लोगो नजर आ रहा है। इसमें ट्विन पीक्स लोगो दिया गया है। इसके अलावा इसमें फ्रंट ग्रिल देखा जा सकता है। साथ ही इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप और फेंडर पर चार्जिंग स्लॉट भी नजर आ रहा है। टीजर को शेयर करते हुए चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा- आज एक बहुत ही शुभ दिन है, इसलिए जल्द ही आपके रास्ते में आने वाले एक और पर्दा उठाने की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। लोग इस टीजर को काफी लाइक कर रहे हैं।

XUV400 में मिल सकता है दो रेंज का ऑप्शन

PunjabKesari
XUV400 के बैटरी पैक का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, अनुमान है कि इसमें दो रेंज ऑप्शन मिल सकते हैं। XUV400 इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज पर 350 से 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रेंज दे सकती है और इसकी सही जानकारी के लिए एसयूवी के लॉन्च होने तक इंतजार करना होगा।


कीमत

PunjabKesari
भारत में नई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक की कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद यह कार Hyundai Kona EV और Tata Nexon EV Max को टक्कर देगी। 

PunjabKesari


Edited by:Parminder Kaur

Latest News