एमजी मोटर इंडिया और टाटा पावर ने लुधियाना में लगाया 50KW का सुपरफास्ट पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन

  • एमजी मोटर इंडिया और टाटा पावर ने लुधियाना में लगाया 50KW का सुपरफास्ट पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन
You Are HereGadgets
Sunday, March 28, 2021-1:56 PM

ऑटो डैस्क: एमजी मोटर इंडिया और टाटा पावर ने साथ मिल कर लुधियाना में 50KW का सुपरफास्ट पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन लगाया है। कंपनी इसी तरह के 25 चार्जिंग स्टेशन्स को भारत की विभिन्न जगहों पर लगाने के बारे में सोच रही है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर और बैंगलोर के साथ अहमदाबाद और नागपुर जैसे टियर -2 शहरों में ये दोनों कंपनियां अपने पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन लगा चुकी हैं। लुधियाना में यह आठवीं सुविधा है जिसे 2021 में खोला गया है।

आपको बता दें कि जो व्हीकल CCS फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं वे लुधियाना में खोले गए इस चार्जिंग स्टेशन का लाभ ले सकते हैं। इसे लॉन्च करते हुए एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा है कि लुधियाना पंजाब का कमर्शियल हब है और हमें काफी खुशी हो रही है यह बताते हुए कि हम टाटा मोटर्स के सहयोग से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। लुधियाना जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अग्रसर होगा।


Edited by:Hitesh

Latest News