Monday, November 9, 2020-4:25 PM
गैजेट डैस्क: भारत की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Micromax ने एक ऑनलाइन इवेंट में अपने IN Note 1 और In 1b स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स को बजट सेगमेंट में लाया गया है। माइक्रोमैक्स IN Note 1 और माइक्रोमैक्स In 1b के लिए 10 नवंबर से प्री-बुकिंग शुरू की जाएंगी। फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से इच्छुक ग्राहक इन फोन्स को प्री-बुक कर सकेंगे। हालांकि, लॉन्च इवेंट में कंपनी ने जानकारी दी थी कि फोन्स की बिक्री 24 नवंबर से होगी।
कीमत की बात की जाए तो IN Note 1 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, वहीं 4 जीबी रैम व 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह फोन ग्रीन और वाइट दो रंगों में मिलेगा। माइक्रोमैक्स In 1b के 2 जीबी रैम व 32 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। यह हैंडसेट ग्रीन, पर्पल और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।
Micromax IN Note 1 की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.7 इंच की फुल HD+, IPS (2400 x 1080 पिक्सल्स रेजॉलूशन)
|
प्रोसैसर
|
मीडियाटेक हीलियो G85
|
रैम
|
4 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
128 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 10
|
क्वॉड रियर कैमरा सेटअप
|
48MP (प्राइमरी) + 5MP (वाइड-ऐंगल लेंस) + 2MP (मैक्रो लैंस) + 2MP (डेप्थ सेंसर)
|
फ्रंट कैमरा
|
16MP
|
बैटरी
|
5000mAh (18 वॉट की फास्ट चार्जिंग)
|

Micromax In 1b की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.52 इंच की फुल HD+
|
प्रोसैसर
|
मीडियाटेकस हीलियो जी35
|
रैम
|
2 जीबी/3 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
32 जीबी/64 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 10
|
डुअल रियर कैमरा सेटअप
|
13MP (प्राइमरी) + 2MP (डेप्थ सेंसर)
|
फ्रंट कैमरा
|
8MP
|
बैटरी
|
5000mAh (10 वॉट की फास्ट चार्जिंग)
|

Edited by:Hitesh