शाओमी के इन स्मार्टफोन्स को मिलने वाला है MIUI 12 अपडेट, सामने आई पूरी लिस्ट

  • शाओमी के इन स्मार्टफोन्स को मिलने वाला है MIUI 12 अपडेट, सामने आई पूरी लिस्ट
You Are HereGadgets
Monday, April 27, 2020-1:51 PM

गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन MIUI 12 को लॉन्च करने वाली है। कम्पनी ने बताया है कि 30 से ज्यादा शाओमी मॉडल्स को लेटेस्ट MIUI 12 अपडेट मिलेगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि MIUI 12 में बेहतर सिस्टम परफॉर्मेंस, प्राइवेसी, एनिमेशंस और बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा MIUI के लिए कस्टमाइज किए गए 20 मेनस्ट्रीम एप्स भी इस अपडेट का हिस्सा बनेंगी।

इनके लिए MIUI 12 कन्फर्म

Mi 10 Pro Mi 10 Mi 9 Pro 5G Mi 9
Mi 9 SE MI 8 Screen Fingerprint Edition Mi 8 Youth Edition Mi 8 Explorer Edition
Mi 8 SE Mi 8 Mi 6 Mi 6X
Mi CC9 Pro Mi CC9 Mi CC9 Meitu Custom Edition Mi MIX 3
Mi MIX 2s Mi MIX 2 Mi Note 3 Mi Max 3


 


Edited by:Hitesh

Latest News