Friday, April 3, 2020-4:34 PM
गैजेट डैस्क: मोटोरोला ने अपने लेटैस्ट स्मार्टफोन Moto G8 Power Lite को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लाजवाब बैटरी बैकअप देगी। इस स्मार्टफोन को मैक्सिको और जर्मनी में 169 यूरो (करीब 13,900 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध किया जाएगा। हालांकि लैटिन अमेरिका, यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया समेत दूसरे बाजारों में भी इसे कुछ समय बाद उतार दिया जाएगा। ग्राहक इस फोन को रॉयल ब्लू और आर्किटिक ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। 

Moto G8 Power Lite: स्पैसिफिकेशन्स
	
		
			| डिस्प्ले | 
			6.5 इंच IPS, LCD. मैक्स विज़न | 
		
		
			| प्रोसैसर | 
			2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर | 
		
		
			| रैम | 
			4 जीबी | 
		
		
			| इंटर्नल स्टोरेज | 
			64 जीबी | 
		
		
			| ट्रिपल रियर कैमरा सैटअप | 
			16MP (प्राइमरी) + 2 MP (मैक्रो लेंस) + 2MP (डेप्थ सेंसर) | 
		
		
			| फ्रंट कैमरा | 
			सैल्फी के लिए 8MP | 
		
		
			| खास फीचर | 
			ड्यूल कैमरा बोकेह, फेस ब्यूटी, एचडीआर और गूगल लेंस | 
		
		
			| ऑपरेटिंग सिस्टम | 
			एंड्रॉयड 9 पाई | 
		
		
			| बैटरी | 
			5000mAh | 
		
		
			| कनैक्टिविटी | 
			4G Volte, WiFi 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटुथ 4.2, GPS, माइक्रो USB 2.0 और 3.5 mm ऑडियो जैक  | 
		
		
			| वजन | 
			लगभग 200 ग्राम | 
		
	
 
Edited by:Hitesh