Motorola RAZR फोल्डेबल फ़ोन आ सकता है 2019 के अंत तक

  • Motorola RAZR फोल्डेबल फ़ोन आ सकता है 2019 के अंत तक
You Are HereGadgets
Saturday, September 28, 2019-11:15 AM

गैजेट डेस्क : मोटोरोला (Motorola) RAZR दुनिया सबसे फेमस सेल फोन में से एक है जिसने अपने लाइफटाइम के दौरान 130 मिलियन यूनिट्स की रिकॉर्डतोड़ बिक्री देखी। कंपनी ने रेजर ब्रांड के स्लिम एंड्रॉइड फोन Droid RAZR को रिवाइव किया है जिसे अमेरिका में वेरिजॉन कंपनी बेचती है। अब खबर सामने आ रही है कि Motorola RAZR फोल्डेबल फ़ोन इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। 

CNET की रिपोर्ट अनुसार इस वर्ष के अंत तक पहले मोटोरोला RAZR फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च हो सकता है। इससे पहले CNET के ही हवाले से बात सामने आई थी कि जिसमें RAZR को इस गर्मी के सीजन में लॉन्च होना था। 


 

Motorola RAZR फोल्डेबल फ़ोन आखिर दिखने में होगा कैसा ?

 

Report: Foldable Motorola RAZR phone launching by the end of 2019

 

जब 2018 के फरवरी महीने में लेनोवो के अधिकारी ने फोन के अस्तित्व के बारे में संकेत दिया तो था अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया था। इसके एक साल बाद RAZR और मोटोरोला वन विज़न दोनों को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ। उसके बाद कुछ समय पहले वन विजन लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी भी नए RAZR का कोई संकेत नहीं मिला है।

 

चीनी मीडिया के साथ एक निजी बैठ में जब लेनोवो ने मोटोरोला के फोल्डिंग फोन को दिखाने के लिए कथित रूप से एक फैन के कांसेप्ट का उपयोग किया, तो पहली बार फ़ोन का आईडिया लग पाया लेकिन इसके तुरंत बाद कुछ भी नहीं हुआ।

 

Image result for moto razr foldable

 

पहले की अफवाहों को समझा जाए तो फोन में 876 x 2142 px रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा जो क्लैमशेल की तरह वर्टिकली क्लोज हो सके। इसमें एक स्माल एक्सटेरियर डिस्प्ले और डिस्प्ले के निचले हिस्से के पीछे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा और 2,730 mah बैटरी भी इसमें दी जाएगी।  


Edited by:Harsh Pandey

Latest News