इंतजार खत्म! शुरू हुई नई BMW G 310 RR की डिलीवरी

  • इंतजार खत्म! शुरू हुई नई BMW G 310 RR की डिलीवरी
You Are HereGadgets
Saturday, September 3, 2022-3:49 PM

 ऑटो डेस्क. BMW Motorrad India ने अपनी बाइक BMW G 310 RR को 15 जुलाई 2022 को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस बाइक को 2.85 कीमत पर उतारा था। अब BMW G 310 RR की डिलीवरी शुरू हो गई है। ये बाइक सिंगल वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। भारत में इसका मुकाबला 2022 KTM RC 390, Kawasaki Ninja 300 और Kawasaki Ninja 300 से होगा।

PunjabKesari


इंजन

PunjabKesari
BMW G 310 RR में 313cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 33.5bhp की पावर और 28Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें ट्रैक, स्पोर्ट्स, रेन और अर्बन जैसे चार मोड्स भी मिलते हैं।


फीचर्स

PunjabKesari
इस बाइक को स्प्लिट-स्टाइल डिज़ाइन दिया गया है, जो ड्यूल प्रोजेक्टर LED हेडलाइट और स्प्लिट-टाइप सीटों के साथ और भी शानदार लगती है। इसके अलावा इसमें 5.0 इंच का स्मार्ट कलर्ड टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, डुअल चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 


Edited by:Parminder Kaur

Latest News