नए साल के मौके पर गूगल ने बनाया मजेदार Doodle

  • नए साल के मौके पर गूगल ने बनाया मजेदार Doodle
You Are HereGadgets
Tuesday, January 1, 2019-11:40 AM

गैजेट डेस्क- आज नए साल के मौके पर टैक जायंट गूगल ने एक मजेदार डूडल बनाकर बनाया है। डूडल में हाथी के दो ऐनिमेटेड बच्चे हैं, जो गुब्बारों से खेल रहे हैं। डूडल देखकर साफ अंदाजा लग रहा है कि वे पार्टी के फुल मूड में हैं। दोनों ने रंग बिरंगी टोपियां लगाई हुई हैं और उनके आसपास गुब्बारे बिखरे हुए हैं। वहीं ऊपर डेकोरेशन के तौर पर लगी झालर पर गूगल लिखा हुआ है। उसके ठीक ऊपर घड़ी भी है जो 12 बजा रही है, जो इस बात को दर्शाती है कि नया साल आ चुका है।

PunjabKesariगूगल डूडल एक लोगो की तरह है जो गूगल के होमपेज पर खास दिनों में दिखाई देता है। गूगल इसे खास मौकों को याद करने के लिए बनाता है। यह अकसर किसी खास व्यक्ति, दिन, त्योहार, घटना हो याद करते हुए बनाया जाता है। सबसे पहला डूडल 1998 में बर्निंग मेन फेस्टिवल को समर्पित किया गया था।

PunjabKesariआपको बता दें कि नए साल के मौके पर जहां दुनियाभर के लोग खुशियों में डूबे हैं, वहीं गूगल ने भी इसे खास तरह से सेलिब्रेट किया। साल 2019 का स्वागत गूगल ने मजेदार डूडल बनाकर किया। वहीं दुनिया के अलग-अलग कोनों से जश्न की तस्वीरें इस बात की गवाह बनी हैं। इससे पहले गूगल पर 31 दिसंबर यानी न्यू इयर ईव से ही यह डूडल दिख रहा था। उस वक्त डूडल में दिख रही घड़ी में 12 नहीं बजे थे और दोनों हाथी के प्यारे बच्चे आपस में खेल रहे थे। 


Edited by:Jeevan

Latest News