आज लांच होगा Nokia X6 स्मार्टफोन, फुल एचडी प्लस स्क्रीन से होगा लैस

  • आज लांच होगा Nokia X6 स्मार्टफोन, फुल एचडी प्लस स्क्रीन से होगा लैस
You Are HereGadgets
Wednesday, May 16, 2018-12:33 PM

जालंधरः एचएमडी ग्लोबल स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया आज अपने नए स्मार्टफोन Nokia X6 को लांच करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने चीन में एक इवैंट का आयोजन किया है जो 2:40PM CST (12:10PM IST) पर शुरू किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, यह इवेंट चाइनीज भाषा में होगा तो आपको समझने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

 

 

 

दो वेरियंट्स में होगा लांचः

कंपनी नोकिया X6 स्मार्टफोन को दो रैम वेरियंट्स में पेश करेगी, जिसमें जिसमें 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले वेरियंट शामिल होंगे।

 

Nokia X6 की अनुमानित कीमतः

Nokia X6 के 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (16,800 रुपए) हो सकती है। वहीं, 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (19,000 रुपए) हो सकती है।

 

Nokia X6 की स्पेसिफिकेशन्सः

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें 5.8-इंच की फुल-HD+ स्क्रीन 19:9 एस्पेक्ट रेशयो डिसप्ले होगी। इस फोन को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है और इन दोनों में ही कंपनी की ओर से अलग अलग चिपसेट भी दिए जाने वाले हैं। अगर एक मॉडल की चर्चा करें तो यह स्नेपड्रैगन 636 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अन्य मॉडल को मीडियाटेक P60 के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।

 

रैम को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें 4जीबी से 6जीबी तक दी जाएगी। वहीं, स्टोरेज के मामले में डिवाइस को 64जीबी और 128जीबी ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर Carl ZEISS लेंस और 5-मेगापिक्सल सेकंडरी डेप्थ के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, फ्रंट पर 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा AI प्रोसेसिंग यूनिट के साथ आ सकता है। फोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और यूएसबी सपोर्ट के साथ आएगा। 


Latest News