Jio यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब JioPages में मिलेगी 11 भारतीय भाषाओं में सर्च करने की सुविधा

  • Jio यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब JioPages में मिलेगी 11 भारतीय भाषाओं में सर्च करने की सुविधा
You Are HereGadgets
Wednesday, February 3, 2021-1:18 PM

गैजेट डैस्क: रिलायंस जियो ने JioPages एप्प के नए अपडेट को जारी कर दिया है जिसमें 11 भाषाओं में कंटेंट सर्च करने की सुविधा दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस एप्प में यूजर्स को न्यूज से लेकर कई अन्य टॉपिक्स की जानकारी मिलती है। इस एप्प में अब यूजर्स अपने पसंदीदा कंटेंट को आसानी से सर्च कर सकेंगे। इन भाषाओं में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मराठी, तमिल, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली आदि भाषा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें असमिया, ओडिया और पंजाबी भाषा की भी सपोर्ट दी गई है। इस एप्प में न्यूज पढ़ने के साथ ही लैंडस्कैप मोड में वीडियोज भी देखी जा सकती हैं। इसमें इतिहास, सामान्य ज्ञान, राजनीति, गणित  और इंडियन प्रीमियर लीग आदि कैटेगरीज़ दी गई हैं।

इस एप्प में ऐसे बदलें भाषा

अगर आप नए यूजर हैं तो आपको एप्प डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करने पर भाषा का चुनाव करने की सैटिंग मिल जाएगी लेकिन अगर आप इस एप्प को पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इस एप्प की सैटिंग्स में जाना होगा। यहां आपको प्रीफैंसिस में जाकर सिलैक्ट एप्प लैग्वेस को सैट करना होगा। इसके बाद आपको एप्प में मौजूद सभी भाषाओं की ऑप्शन मिलेगी और यहां आप अपनी पसंद की भाषा का चयन कर सकते हैं।

 


Edited by:Hitesh

Latest News