प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया अंडमान एवं निकोबार ऑप्टिकल फाइबर का उद्घाटन, जानें क्या हैं इसके फायदे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया अंडमान एवं निकोबार ऑप्टिकल फाइबर का उद्घाटन, जानें क्या हैं इसके फायदे
You Are HereGadgets
Monday, August 10, 2020-2:06 PM

गैजेट डैस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए समुद्र के नीचे बिछाई गई ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन कर दिया है। इससे अब अंडमान एवं निकोबार के निवासियों का हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट चलाने का सपना पूरा होगा। इसके अलावा व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

आपको बता दें कि सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का शुभारंभ भी पीएम मोदी ने वर्ष 2018 में किया था। आइये जानते हैं इसके क्या फायदे हैं।

  1. इस नेटवर्क को शुरू करने के लिए समुंद्र के अंदर 2,313 किलोमीटर तक ऑप्टकल केबल बिछाई गई है जिसका खर्च 1,224 करोड़ रुपये आया है।
  2. इसके जरिए 20 गुणा ज्यादा तेजी से डेटा डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
  3. अब 100Mbps की इंटरनेट स्पीड का लुत्फ उठाया जा सकेगा।
  4. शुभारंभ के साथ ही BSNL के सभी प्लान्स की स्पीड 2 से 10 गुणा तक बढ़ा दी गई है।
  5. डाउनलोडिंग की बात की जाए तो एक महीने में 60 जीबी से 1500 जीबी तक के डेटा की सुविधा लोगों को मिलेगी। पैक खत्म हो जाने के बाद भी अब स्पीड 512 Kbps से बढ़ाकर 2 Mbps तक कर दी गई है।
  6. यह केबल चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर में 400Gbps और पोर्ट ब्लेयर के साथ अन्य द्वीपों में 200Gbps बैंडविड्थ इंटरनेट देने में सक्षम होगी।

इसके जरिए होने वाले फायदे

  • टेली-एजुकेशन और टेलीमेडिसिन जैसी सेवाओं में विस्तार आसानी से किया जा सकेगा।
  • द्वीप में ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर बैंकिंग, शॉपिंग और टेलीमेडिसिन तक की सुविधा मिलेगी।
  • इसकी मदद से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में इंटरनेट की कीमत में भी कमी आएगी।

Edited by:Hitesh

Latest News