PUBG Mobile Ban: निराश होने की नहीं है जरूरत, ये 4 गेम्स पूरी कर देंगी पबजी की कमी

  • PUBG Mobile Ban: निराश होने की नहीं है जरूरत, ये 4 गेम्स पूरी कर देंगी पबजी की कमी
You Are HereGadgets
Thursday, September 3, 2020-3:34 PM

गैजेट डैस्क: भारत सरकार ने 118 मोबाइल एप्स पर बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में भारत में सबसे ज्यादा खेली जाने वाली मोबाइल गेम PUBG Mobile भी शामिल है। सूचना मंत्रालय ने प्राइवेसी के खतरे को देखते हुए इन गेम्स और एप्स पर बैन लगाया है, लेकिन पबजी गेम के यूजर्स को काफी निराशा का सामना करना पड़ा है। इसी बात पर ध्यान देते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी गेम्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप पबजी के विकल्प के तौर पर खेल सकते हैं।

Fortnite

PunjabKesari

यह PUBG Mobile से काफी मिलती-जुलती गेम है। Fortnite गेम में भी आपको पबजी की तरह ही करैक्टर मिलेंगे। इसके अलावा अलग अलग मैप्स की भी सुविधा इसमें मिलती है। इसे प्ले-स्टोर पर 4.4 अंक की रेटिंग मिली हुई है।

Call of Duty: Mobile

PunjabKesari

यह एक बहुत ही शानदार गेम है। Call of Duty: Mobile गेम में आपको पबजी की तरह ही मिलते जुलते ग्राफिक्स मिलेंगे। इसे गूगल प्ले-स्टोर पर 4.5 अंक की रेटिंग मिली हुई है।

Garena Free Fire

PunjabKesari

Garena Free Fire गेम को लोग काफी पसंद करते हैं।, क्योंकि इस गेम में आपको मैप और बंदूकें इत्यादी सब कुछ मिलता हैं। हालांकि, ग्राफिक्स के मामले यह गेम औसतन है। इसे प्ले-स्टोर पर 4.1 अंक की रेटिंग मिली हुई है।

Knives Out

PunjabKesari

Knives Out गेम को वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था। इसमें भी 100 प्लेयर्स ऑनलाइन खेल सकते हैं। इस गेम का साइज काफी कम है यानी आप साधारण फोन पर भी इसका उपयोग कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इस गेम को 3.4 अंक की रेटिंग मिली हुई है।

 


Edited by:Hitesh

Latest News