PUBG Mobile के लेटेस्ट अपडेट में मिले कई फीचर्स, Mad Miramar मैप, P90 वैपन और भी बहुत कुछ

  • PUBG Mobile के लेटेस्ट अपडेट में मिले कई फीचर्स, Mad Miramar मैप, P90 वैपन और भी बहुत कुछ
You Are HereGadgets
Saturday, May 9, 2020-12:37 PM

गैजेट डैस्क: अगर आप PUBG Mobile गेम के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। टेंसेंट गेम्स ने PUBG Mobile गेम के लेटैस्ट अपडेट 0.18.0 को रलीज़ कर दिया है। इस नए अपडेट में यूजर को मैड मीरामर और ज्यादा हथियार के साथ ही ढेरों नए फीचर्स भी उपयोग करने को मिले हैं। बग फिक्स के साथ इस अपडेट के जरिए गेम में काफी सुधार भी देखने को मिला है।

Mad Miramar अपडेट

PUBG mobile के इस लेटैस्ट अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें मीरामर मैप शामिल किया गया है जोकि कई नई चीजें ऑफर कर रहा है। इस मैप के उत्तरी हिस्से में एक रेगिस्तान मिलेगा। इसके अलावा इस मैप में प्लेयर्स को नया रेसट्रैक भी मिलेगा।

नया व्हीकल और वैपन

इस मैप में Golden Mirado नाम के एक नए व्हीकल को शामिल किया गया है वहीं मीरामर मैप में आपको नए वेंडिंग मशीन, सैंडस्टॉर्म इफेक्ट, नए अचीवमेंट और रिवॉर्ड्स जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इस नए अपडेट में यूजर्स को P90 वेपन भी मिलेगा। 9mm के राउंड फायर करने वाली इस गन की मैग्जीन कपैसिटी 50 शॉट्स की होगी। जानकारी के लिए बता दें कि 13 मई को इस गेम का रॉयल पास सीजन 13 भी शुरू होने वाला है।


Edited by:Hitesh

Latest News