Realme 2 Pro स्मार्टफोन को मिलने वाला है ये खास अपडेट

  • Realme 2 Pro स्मार्टफोन को मिलने वाला है ये खास अपडेट
You Are HereGadgets
Sunday, December 9, 2018-6:10 PM

गैजेट डेस्क- रियलमी 2 प्रो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। हाल ही में कंपनी ने इस बात को कंफर्म किया है कि वह रियलमी 2 प्रो के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट जारी करने वाला है। जानकारी के मुताबिक ट्विटर पर एक यूजर ने जब रियलमी इंडिया सपॉर्ट से इस अपडेट के बारे में जानना चाहा तो कंपनी ने जवाब में लिखा कि वह रियलमी 2 प्रो के लिए एंड्रॉयड अपडेट जारी करने वाला है। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह अपडेट कब तक जारी किया जाएगा। वहीं कंपनी के इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि रियलमी अपने स्मार्टफोन रियलमी 2 प्रो के लिए साल 2019 में एंड्रॉयड पाई अपडेट जारी कर देगा। 

PunjabKesari
कंपनी के सीईओ का बयान

कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने बताया कि साल 2019 की पहली तिमाही में एक OTA अपडेट दिया जाएगा जिससे रियलमी 2 प्रो पर यूजर्स स्लो-मोशन विडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह स्लो-मोशन विडियो रिकॉर्ड करने वाला फीचर रियलमी के दूसरे डिवाइसेज के लिए भी उपलब्ध होगा। 

PunjabKesari

Realme 2 Pro

आपको बता दें कि रियलमी 2 प्रो को भारत में इसी साल सितम्बर के महीने में लांच किया गया था। यह फोन तीन वेरियंट्स 4जीबी+64जीबी, 6जीबी+64जीबी और 8जीबी+128जीबी में आता है। माना जा रहा है कि इस नई अपडेट के बाद यूजर्स को और बेहतर अनुभव मिलेगा। 
 


Edited by:Jeevan

Latest News