Saturday, April 27, 2019-11:00 AM
गैजेट डैस्क : ओप्पो के सब ब्रैंड रियलमी ने 6GB रैम के साथ नए Realme 3 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को ग्राहक 15,999 रुपए कीमत में 29 अप्रैल से खरीद सकेंगे। इसे तीन वेरियंट्स में फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध किया जाएगा। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन का 4GB RAM + 64GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट पहले से ही मौजूद है, लेकिन अब कम्पनी ने इसे और बेहतर बनाते हुए 6GB RAM + 64GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया है।
कम्पनी ने किया दावा
रियलमी ने दावा करते हुए कहा है कि इस फोन में यूजर्स 7 घंटे PUBG खेल सकेंगे और 9.5 घंटे YouTube वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा 18.3 घंटे तक वेब ब्राउजिंग की जा सकती है। VOOC 3.0 चार्जिंग की सपोर्ट के साथ इस फोन को लाया गया है।
रियलमी 3 की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.3 इंच की ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन |
स्क्रीन प्रोटैक्शन |
कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 |
प्रोसैसर |
क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 |
बैटरी |
4,045 mAh |
ड्यूल रियर कैमरा सैटअप |
16MP +5MP |
सैल्फी कैमरा |
25MP |
कलर वेरिएंट्स |
पर्पल, ब्लू और ग्रे |
Edited by:Hitesh