भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होगा Redmi Smart TV X43, मिलेंगे ये फीचर्स

  • भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होगा Redmi Smart TV X43, मिलेंगे ये फीचर्स
You Are HereGadgets
Saturday, January 29, 2022-11:49 AM

गैजेट डेस्क: Redmi अपने Smart TV X43 को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च करेगी। यह 43 इंच का टीवी 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। Redmi X सीरीज के इस स्मार्ट टीवी को मीडियाटेक के क्वॉडकोर प्रोसेसर, Mali G52 GPU और 2 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 30W के स्पीकर मिलेंगे। Redmi Smart TV X43 में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की भी सपोर्ट मिलेगी।

इस टीवी के साथ स्मार्ट डिवाइस जैसेकि स्मार्ट बल्ब, Mi Air Purifier को भी कंट्रोल करने का विकल्प मिलेगा। टीवी की कीमत 40 हजार रुपये से कम होगी। इसकी लॉन्चिंग के साथ ही Redmi Note 11S और Redmi Smart Band Pro को भी पेश किया जाएगा। 


Edited by:Hitesh

Latest News