Tuesday, April 28, 2020-12:21 PM
गैजेट डैस्क: सैमसंग ने अपने एंट्री लैवल बजट स्मार्टफोन Galaxy J2 Core (2020) को लॉन्च कर दिया है। कम्पनी ने बताया है कि साल 2018 में लाए गए गैलेक्सी J2 कोर का यह अपग्रेडिड वेरिएंट है। इस नए फोन की कीमत 6,299 रुपये है।
सैमसंग का कहना है कि इस स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्स को खास तरह से ऑप्टिमाइज किया गया है ताकि 1GB रैम वाले फोन में बिना हैंग हुए ये काम करें। फोन में स्मार्ट मैनेजर फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर एप्स और कॉन्टेंट्स को माइक्रो SD कार्ड में मूव कर सकते हैं।
Samsung Galaxy J2 Core के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
5 इंच की LCD |
प्रोसैसर |
Exynos 7570 क्वॉड-कोर |
रैम |
1GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
16GB |
एक्सपैंडेब्ल स्टोरेज |
256GB |
रियर कैमरा |
8MP |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.0 ऑरियो OS |
बैटरी |
2600mAh |
कम्पनी का दावा |
14 घंटे का बैटरी बैकअप |
Edited by:Hitesh