Wednesday, August 5, 2020-8:39 PM
गैजेट डैस्क: सैमसंग ने अपने अनपैक्ड इवेंट के दौरान नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स गैलेक्सी नोट 20 और नोट 20 अल्ट्रा को लॉन्च कर दिया है। इन्हें गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10+ का अपग्रेडेड वेरिएंट बताया गया है। इन दोनों ही फोन्स को S पैन और ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप के साथ कंपनी ने लॉन्च किया है। इसके अलावा ये दोनों ही फोन्स 5G कनैक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं।
कीमत और उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 की कीमत $999.99 (लगभग 75,400 रुपये) रखी गई है जोकि 128GB स्टोरेज वाले 5G वेरिएंट की है। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा की कीमत $1,299.99 (लगभग 97,500 रुपये) बताई गई है। यह भी 128GB स्टोरेज वाले 5G वेरिएंट की कीमत ही है। इन दोनों ही फोन्स को मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ब्रोंज़ और मिस्टिक ग्रीन कलर ऑप्शन में लाया जाएगा और इनकी बिक्री 21 अगस्त से शुरू होगी।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.7 इंच की फुल HD+, (1,080 x 2,400 पिक्सल्स रेसोलुशन), इनफिनिटी-O सुपर AMOLED
|
प्रोसैसर
|
ऑक्टाकोर Exynos 990 / क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865+
|
रैम
|
8GB
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
256GB
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI
|
ट्रिपल रियर कैमरा
|
12MP (प्राइमरी) + 64MP (सेकेंडरी) + 12MP (टेराशिरी सेंसर)
|
फ्रंट कैमरा
|
10MP
|
बैटरी
|
4,300mAh
|
खास फीचर्स
|
इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सैंसर
|
डाइमेंशन्स
|
161.1x75.2x8.3mm
|
वजन
|
192 ग्राम
|
कनैक्टिविटी
|
5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटुथ 5.0, GPS/ A-GPS, NFC और एक USB टाइप-C पोर्ट
|
सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.9 इंच की WQHD (1,440x3,200 पिक्सल्स रेसोलुशन), इनफिनिटी-O डाइनैमिक, 2X कर्व्ड ऐज
|
प्रोसैसर
|
ऑक्टाकोर Exynos 990 / क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865+
|
रैम
|
8GB
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
256GB
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI
|
ट्रिपल रियर कैमरा
|
108MP (प्राइमरी) + 12MP (सेकेंडरी) + 12MP (टेराशिरी सेंसर)
|
फ्रंट कैमरा
|
10MP
|
बैटरी
|
4,500mAh
|
खास फीचर्स
|
8K वीडियो रिकार्डिंग
|
डाइमेंशन्स
|
164.8x77.2x8.1mm
|
वजन
|
208 ग्राम
|
कनैक्टिविटी
|
5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटुथ 5.0, GPS/ A-GPS, NFC और एक USB टाइप-C पोर्ट
|
Edited by:Hitesh