Saturday, September 4, 2021-11:24 AM
गैजेट डेस्क: सैमसंग ने आखिरकार अपने गैलेक्सी टैब एस7 एफई के Wi-Fi वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। ग्राहक इसे ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया के जरिए खरीद सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इस टैब का वाई-फाई वेरिएंट काफी हद तक LTE वेरिएंट के जैसा ही है जिसे कि इसी साल जून में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी टैब एस7 एफई के नए Wi-Fi वेरिएंट को 4 जीबी रैम और नए स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ लाया गया है। इसमें S Pen स्टाइलस की भी सपोर्ट मिलती है।
कीमत
Samsung Galaxy Tab S7 FE के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए रखी गई है। इस कीमत में इसका 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाला वेरिएंट लाया गया है। इस टैब को मायस्टिक ब्लैक, मायस्टिक सिल्वर, मायस्टिक ग्रीन और मायस्टिक पिंक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
12.5 इंच की WQXGA (2560x1600 पिक्सल्स)
|
प्रोसैसर
|
स्नैपड्रैगन 778G
|
रैम
|
4 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
64 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1
|
रियर कैमरा
|
8MP
|
फ्रंट कैमरा
|
5MP
|
बैटरी
|
10090mAh (45W की फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट)
|
कनैक्टिविटी
|
डुअल बैंड 2.4G+5GHz Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS और USB टाईप सी पोर्ट
|
Edited by:Hitesh