Sony और Microsoft के प्लेस्टेशन के नए वर्जन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

  • Sony और Microsoft के प्लेस्टेशन के नए वर्जन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
You Are HereGadgets
Friday, January 25, 2019-2:18 PM

गैजेट डेस्कः गेमिंग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियां नए गेमिंग कन्सोल के नए वर्जन लॉन्च कर रही हैं। Reddit पर डाली गई एक पोस्ट से पता चला है कि सोनी ने प्लेस्टेशन 5 लान्च करने की घोषणा की है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट भी अपना नया Xbox लाने जा रही है, जो उसके Xbox One का अपग्रेडेड वर्जन होगा। वैसे, यह पोस्ट अब हटा दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि सोनी और माइक्रोसॉफ्ट इन्हें 2020 में लॉन्च करेगी। इनके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में लीक हुई कुछ जानकारी सामने आई है।  

PunjabKesari

PS5 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
लीक हुई जानकारी के मुताबिक इसका सीपीयू Custom 8 cores का हो सकता है। वहीं, बताया गया है कि इसकी मेमोरी 1212GB GDDR6 होगी। स्टोरेज कैपिसिटी 1TB SSD बताई गई है। कीमत 399 डॉलर करीब (28,500 रुपए) होने की बात कही गई है, जबकि कंपनी की तरफ से इसके बारे में कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है। 

PunjabKesari

 

Next Xbox के  स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
वहीं, Next Xbox के सीपीयू के बारे में भी बताया गया है कि वह Custom 8 cores का होगा। इसके दूसरे स्पेसिफिकेशन्स भी PS5 की तरह ही बताए गए हैं। स्टोरेज कैपिसिटी 1TB NVMe SSD @ 1+GB/s बताई गई है। इसकी कीमत 499 डॉलर (करीब 35,600 रुपए) कही जा रही है, पर यह संभावित है और कंपनी की तरफ से इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। 

PunjabKesari

सोनी यूरोप में शुरू करेगी PlayStation Now सर्विस
सोनी ने यूरोप में इस साल PlayStation Now सर्विस शुरू करने की घोषणा यूरोपियन प्लेस्टेशन ब्लॉग पर की है। यह सर्विस स्पेन, इटली, पुर्तगाल, नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड औक स्वीडन में शुरू की जाएगी। इन देशों में 600 PS4, PS3 और PS2 टाइटल्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए लॉन्च डेट जल्द ही घोषित की जाएगी। PlayStation Now क्लाउड गेमिंग सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जो सबसे पहले 2014 में नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च की गई थी। 2015 में इसे यूके, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, स्विटजरलैंड, आस्ट्रिया, लग्जमबर्ग और आयरलैंड में शुरू किया गया। सब्सक्राइबर्स प्लेस्टेशन टाइटल्स को PS4 कन्सोल या कम्प्यूटर पर स्ट्रीम कर सकते हैं। सोनी ने ऑफलाइन गेमिंग के लिए भी PS4 और PS2 को डाउनलोड करने की सुविधा दी है।  


Edited by:Jeevan

Latest News