Thursday, August 27, 2020-4:46 PM
गैजेट डैस्क: Sony ने अपने नए शानदार स्मार्टफोन Xperia 8 Lite को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। इसे सबसे पहले जापान में ही कंपनी उपलब्ध करेगी। सोनी एक्सपीरिया 8 लाइट के साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह फोन डुअल रियर कैमरा सैटअप के साथ लॉन्च हुआ है जिसमें से प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है।
Sony Xperia 8 Lite की कीमत
सोनी एक्सपीरिया 8 लाइट की कीमत JPY 29,800 (करीब 20,800 रुपये) है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस हैंडसेट को ब्लैक और व्हाइट रंग में बेचा जाएगा।
Sony Xperia 8 Lite की स्पेसिफिकेशन्स
	
		
			| 
			 डिस्प्ले 
			 | 
			
			 6 इंच की फुल HD+, LCD, ट्राइल्यूमिनस 
			 | 
		
		
			| 
			 प्रोसैसर 
			 | 
			
			 स्नैपड्रैगन 630  
			 | 
		
		
			| 
			 रैम 
			 | 
			
			 4 जीबी 
			 | 
		
		
			| 
			 इंटर्नल स्टोरेज 
			 | 
			
			 64 जीबी 
			 | 
		
		
			| 
			 ऑपरेटिंग सिस्टम 
			 | 
			
			 एंड्रॉयड 10 
			 | 
		
		
			| 
			 डुअल रियर कैमरा सेटअप 
			 | 
			
			 12MP (प्राइमरी) + 8MP 
			 | 
		
		
			| 
			 फ्रंट कैमरा 
			 | 
			
			 8MP 
			 | 
		
		
			| 
			  बैटरी 
			 | 
			
			 2,870 एमएएच 
			 | 
		
		
			| 
			 कनैक्टिविटी 
			 | 
			
			 4G, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट 
			 | 
		
	
 
 
Edited by:Hitesh