17.74 लाख की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लाॅन्च हुई टाटा नेक्सन ईवी मैक्स,सिंगल चार्ज में चलेगी 437 किमी.

  • 17.74 लाख की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लाॅन्च हुई टाटा नेक्सन ईवी मैक्स,सिंगल चार्ज में चलेगी 437 किमी.
You Are HereGadgets
Wednesday, May 11, 2022-4:18 PM

ऑटो डेस्क: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने आखिरकार अपनी  इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी की लंबी दूरी वाला वर्जन Nexon EV Max लाॅन्च कर दिया है। Tata Motors ने बुधवार को Tata Nexon EV Max को भारत में लाॅन्च किया।  कंपनी ने Tata Nexon EV Max को 17.74 लाख शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा।

PunjabKesari

 

इसके साथ ही टॉप मॉडल की कीमत 19.24 लाख रुपए(एक्स शोरूम) तक है।  14.54 लाख से 17.15 लाख के प्राइस रेंज में आने वाली स्टैंडर्ड रेंज नेक्सन ईवी की तुलना में Tata Nexon EV Max  3.20 लाख रुपए महंगा है। हाई-रेंज वाली नई नेक्सन ईवी मैक्स  दो वैरिएंट्स - XZ+ and XZ+ LUX में लाॅन्च की गई। 

वैरिएंट की कीमत

 

Nexon EV Max वैरिएंट्स चार्जर ऑप्शन कीमत
XZ+     3.3 kWh  17,74,000    
XZ+  

  7.2 kW  

 एसी फास्ट चार्जर
                     

   18,24,000
XZ+ Lux   3.3 kWh                 18,74,000
XZ+ Lux     7.2 kW     एसी फास्ट चार्जर    19,24,000

 

PunjabKesari

कलर

Tata Nexon EV Max तीन एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन के साथ आती है। इसमें इंटेन्सी-टील (नेक्सॉन ईवी मैक्स के लिए एक्सक्लूसिव), डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे कलर्स शामिल हैं। 

PunjabKesari

डेटोना ग्रे

PunjabKesari

प्रिस्टिन व्हाइट

PunjabKesari


दमदार फीचर्स


Nexon EV Max तीन ड्राइव मोड्स - सिटी, स्पोर्ट और इको है। इस मॉडल में एक एक्टिव मोड डिस्प्ले के साथ एक नया ड्राइव मोड सिलेक्टर दिया गया है। इस कार में एडवांस्ड ZConnect 2.0 कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है जो 48 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है। इसके साथ ही टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में वेंटिलेटेड सीट, ऑल न्यू मकराना बेज इंटीरियर, पैसेंजर्स के लिए वेंटिलेशन के साथ लेदर सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, ऑटो डिमिंग IRVM, एक एयर प्यूरिफायर, क्रूज कंट्रोल, एक पार्क मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

PunjabKesari

56 मिनट में होगी फुल चार्ज

नेक्सन ईवी मैक्स को 3.3 kW और 7.2 kW एसी फास्ट चार्जर के चुनाव (options) के साथ पेश किया गया है। 7.2 kW AC फास्ट चार्जर को घर या ऑफिस में लगाया किया जा सकता है।  एसयूवी को चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लगता है। वहीं 50 kW DC फास्ट चार्जर से इसे सिर्फ 56 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने  XZ+ और XZ+ Lux वेरिएंट में 7.2 kW AC फास्ट चार्जर का ऑप्शन दिया है। 

PunjabKesari

सेफ्टी फीचर्स

टाटा मोटर्स ने इस बार अपनी SUV के सेफ्टी फीचर्स में काफी सुधार किया है।  नेक्सन ईवी मैक्स में ईएसपी मिलेगा जो i-VBAC (intelligent – Vacuum-less Boost & Active Control) होगा। इसके अलावा हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑटो व्हीकल होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक जिपट्रॉन प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई नई नेक्सन ईवी पहले की तरह ही भरोसेमंद है।


Edited by:Smita Sharma

Latest News