तपती धूप में आपके घर नारियल पानी की डिलीवरी करेगा यह एप

  • तपती धूप में आपके घर नारियल पानी की डिलीवरी करेगा यह एप
You Are HereGadgets
Monday, June 10, 2019-11:00 AM

गैजेट डैस्क : तपती धूप में नारियल पानी को आपके घर तक पहुंचाने के लिए एक खास तरह के एप को लॉन्च किया गया है। Niu Neer नामक यह एप भारत की पहली कोकोनट डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर एप है। फिलहाल इस सर्विस को मुंबई और चेन्नई में उपलब्ध किया गया है। भारत में नारियल पानी काफी पसंद किया जाता है। खासतौर पर दक्षिण भारत में नारियल पानी का खासा क्रेज देखा जाता है। Niu Neer एप के जरिए प्रोड्यूसर से सीधे कंज्यूमर तक नारियल पानी को पहुंचाया जा रहा है।

PunjabKesari

जल्द शुरू होगी अन्य शहरों में भी यह सर्विस

मुंबई और चेन्नई में काफी पसंद की जाने के बाद जल्द ही इस एप को अगले 18 महीनों में 5 और शहरों में शुरू किया जाएगा। इनमें हैदराबाद, बेगलुरू, अहमदाबाद, पुने और इंदौर जौसे शहर शामिल होंगे। भारत में इन दिनों गर्मी का कहर है। देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का भीषण प्रकोप है। ऐसे में नारियल पानी एक अच्छा विकल्प है।


Edited by:Hitesh

Latest News