TikTok के नाम पर हो रहा स्कैम, क्या आपको भी आया है यह मैसेज?

  • TikTok के नाम पर हो रहा स्कैम, क्या आपको भी आया है यह मैसेज?
You Are HereGadgets
Saturday, July 4, 2020-3:13 PM

गैजेट डैस्क: सरकार द्वारा TikTok को भारत में बैन कर दिया गया है और इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप्प स्टोर से भी हटा दिया गया है, यानी अब इसे भारत में ऐक्सेस नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके यूजर्स को टिकटॉक ऐक्सेस करने का लालच देकर उनके डिवाइस में मैलिशियस एप्स इंस्टॉल करवाई जा रही हैं। कई यूजर्स को मैसेज आया है जिसमें लिखा है कि वे सिर्फ एक लिंक पर क्लिक कर टिकटॉक को एक्सैस कर सकते हैं। यह यूजर्स को स्कैम में फंसाने का एक तरीका है। अगर आपको ऐसा मैसेज आए तो इसमें दिए गए लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें क्योंकि इससे आप स्कैम के शिकार हो सकते हैं।

PunjabKesari

मैसेज के जरिए लोगों को दिया जा रहा झांसा

इस मैसेज में लिखा है कि टिकटॉक वीडियो इंजॉय करें और एक बार फिर क्रिएटिव वीडियोज बनाएं। अब केवल टिकटॉक प्रो उपलब्ध है जिसे लिंक से डाउनलोड करें। इस लिंक से एक apk फाइल आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगी जोकि TikTok का आइकन तो दिखाती है लेकिन यह एक मैलवेयर है। इसी लिए अगर अपको इस तरह का कोई भी मैसेज आए तो इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही इसे आगे फॉरवर्ड करें।


Edited by:Hitesh

Latest News