इंतजार खत्म! 6 जुलाई को लाॅन्च होगा TVS Motor का टू-व्हीलर, ये रही पूरी डिटेल

  • इंतजार खत्म! 6 जुलाई को लाॅन्च होगा TVS Motor का टू-व्हीलर, ये रही पूरी डिटेल
You Are HereGadgets
Friday, June 17, 2022-12:14 PM

ऑटो डेस्क: चेन्नई बेस्ड टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर TVS Motor कंपनी अगले महीने एक नई बाइक लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल नई टू-व्हीलर को 6 जुलाई को लॉन्च करने का ऐलान किया है। हालांकि कंपनी ने अभी तर अपनी इस नई  बाइक के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाली नई बाइक Apache RR 310 का नेकेड वर्जन या Zeppelin क्रूजर बाइक हो सकती है। वैसे भी जेपलिन बाइक की लॉन्चिंग की कई खबरें लंबे समय से चल रही हैं। 

PunjabKesari

कंपनी ने पहले ऑटो एक्सपो 2018 में ज़ेपेल्लिन क्रूजर को शोकेस किया थाजेपलिन को जब पहली बार पेश किया गया था तब इस क्रूजर बाइक ने अपने मॉडल और स्पेसिफिकेशन को लेकर खासी सुर्खियां बटोरी थीं। तब इसके नाम के साथ E के इस्तेमाल किया गया था जिसे अब R से कन्वर्ट करके E हटा दिया गया है। क्रूजर मॉडस वाली ये बाइक कई खूबियों से लैस है। तभी से इस बाइक का इंतजार हो रहा है।

PunjabKesari

खबरें यह भी हैं कि कंपनी की नई पेशकश NTorq स्कूटर का नया वेरिएंट भी हो सकता है।  कंपनी ने पिछले साल इसी महीने NTorq 125 के XP वेरिएंट को लॉन्च किया था जो स्टैंडर्ड मॉडल से अधिक पॉवरफुल था इसलिए इसके एक स्कूटर होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने आने वाले टू-व्हीलर के बारे में किसी भी जानकारी को आधिकारिक तौर पर साझा नहीं किया है।

PunjabKesari

इस नई बाइक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हो सकते हैं और पूरी तरह से एडजस्टेबल सस्पेंशन के साथ नए हार्डवेयर से लैस होने की संभावना है।

TVS की ये पहली ऐसी बाइक है जिसमें 220cc के पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी दी है। बाइक में 1200 वॉट की रिजनरेटिव असिस्ट मोटर दी है जो 48 वोल्ट की लीथियम ऑयन बैटरी के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 130kph है। इसमें 220cc का सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 20hp पर 8,500rpm पावर और 18.5Nm पर 7,000rpm टॉर्क जनरेट करता है। माना जा रहा है कि इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। बाइक में USD फॉर्क मिलेंगे।

इस बाइक में कंपनी ने बायो नाम का स्मार्ट एक्सेस स्विच भी दिया है। हालांकि ये काम कैसे करेगा इसे बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाइक में एक्शन कैमरा, क्लाउड कनेक्टिविटी वाला इन्फोटेनमेंट स्पीडोमीटर भी मिलेगा।

बाइक की कीमत को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 1.20 लाख से 1.80 रुपए तो कुछ के अनुसार 2 लाख से 3.2 लाख तक हो सकती है। 
 


Edited by:Smita Sharma

Latest News